पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 8 कर्मियों को किया टर्मिनेट, मरीज हुए परेशान

कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 8 कर्मियों को किया टर्मिनेट, मरीज हुए परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारकोसेक्टर 6 जनरल अस्पताल में अस्पताल प्रबँधन द्वारा तीन कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 8 कर्मियों को टर्मिनेट कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक तीनों स्टाफ पिछले कई महीने से जनरल अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत थे। प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया। हलांकि इसकी वजह प्रबंधन द्वारा अभी नहीं बताया जा रहा है। टेक्निसियन के नहीं होने के कारण शाम 5 बजे से मरीजों को ईसीजी करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रायपुररानी से आए ललित गंभीर ने बताया कि वह बीमार था और डॉक्टर ने उसे ईसीजी करवाने की सलाह दी। ईसीजी करवाने के लिए वह ईसीजी रूम में गया जहां उसे टेक्निशियन नहीं मिला। पता लगाने पर टेक्निशियन को टर्मिनेट किए जाने की बात पता चली।

8कर्मियों को किया सस्पेंड: शुक्रवारको जनरल अस्पताल प्रब्ंधन द्वारा अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 8 कर्मियों को बजट नहीं होने का बहाना बताकर उसे टर्मिनेट कर दिया गया। इनमें ओटी के दो टेक्निशियन, ईसीजी के तीन टेक्निशियन और एक्सरे के तीन टेक्निशियन को टर्मिनेट कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सभी 8 कर्मियों ने टर्मिनेट किए जाने के बाद कुछ देर तक अस्पताल के बाहर धरना भी दिया लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई। टर्मिनेट किए गए टेक्निशियन द्वारा जाने अंजाने में ईसीजी मशीन को सुरक्षा के मद्देनजर से आलमीरा में लॉक कर उसका चाबी साथ लेकर चले गए। इसके कारण शाम के बाद से मरीजों का ईसीजी किए जाने में काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल कर्मियों की मानें तो उन्हें ही ईसीजी चलाना आता है और ही उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ईसीजी नहीं होने की बात जब पूरे अस्पताल फैल गई तो हारकर अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों को ईसीजी का टैस्ट लिखना बंद कर दिया गया। अस्तपाल प्रबंधन के एक भी अधिकारी उस दौरान मौके पर मौजूद नहीं रहे और ही उस दौरान मौके पर पहुंच कर हालात को सामान्य करने की कोशिश की।

मरीजों को सिर्फ दिखाने के लिए ईसीजी रूम में अस्पतालकर्मियों द्वारा खराब ईसीजी मशीन को रखा गया ताकि किसी को यह शक नहीं हो कि अस्पताल में ईसीजी नहीं हो रहा। लेकिन जब शाम करीब 6 बजे रायपुररानी के ललित इलाज के दौरान ईसीजी करवाने ईसीजी रूम गए तो वहां पर पहले टेक्निशियन मौजूद नहीं था। नर्स डॉक्टर्स द्वारा ईसीजी करने की कोशिश की