पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारवाला के बस क्यू शेल्टर की हालत दयनीय

पारवाला के बस क्यू शेल्टर की हालत दयनीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| रायपुररानी/बरवाला

त्रिलोकपुरलिंकरोड पर स्थित गांव पारवाला के बस क्यू शेल्टर की हालत आजकल दयनीय बनी हुई है। क्यू शेल्टर की जर्जर हालत के चलते क्यू शेल्टर का ढांचा कभी भी गिर सकता है। उल्लेखनीय है कि पारवाला के बस स्टॉप से गांव पारवाला, खैरवाली, शामपुर अन्य गांवों के ग्रामीण बस सेवा लेते हैं। लेकिन बस स्टॉप पर बने क्यू शेल्टर का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। क्यू शेल्टर की जहां दीवारें जर्जर हो चुकी हैं वहां क्यू शेल्टर की दीवारों पर भी काई का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। गांव पारवाला में सीनियर सेकेंडरी स्कूल होने से यहां के बस स्टॉप से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं बस सेवा लेती हैं। लेकिन क्यू शेल्टर की हालत जर्जर होने से ग्रामीण स्टूडेंट्स क्यू शेल्टर से बाहर खड़े होकर बस सेवा लेते हैं। बरसात के मौसम में ग्रामीणों की दिक्कतें ओर भी बढ़ जाती हैं। क्यू शेल्टर की जर्जर हालत को सुधारे जाने की मांग पिछले वर्षों से की जा रही है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला परिषद सदस्य अजैब सिंह जैलदार ने कहा कि उनके वार्ड के कई गांवों के लोग इस क्यू शेल्टर से बस सेवा लेते हैं। लेकिन क्यू शेल्टर जर्जर हालत में होने से लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पंचकूला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राकेश छाबड़ा ने कहा कि संबंधित विभाग का दायित्व बनता है कि वह गांव पारवाला के बस स्टॉप के क्यू शेल्टर की समस्या का समाधार करे ताकि ग्रामीणों को भविष्य में क्यू शेल्टर की सुविधा हासिल हो सके।

गांव पारवाला के बस क्यू शेल्टर की हालत बेहद खराब है।