- Hindi News
- माता कांसला मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
माता कांसला मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
क्षेत्रकेलोगों की आस्था का प्रतीक माता कांसला मंदिर काफी ऊंचाई पर स्थित है। शुक्रवार को मंदिर पर काफी संख्या में इलाका आसपास के लोग कांसला माता मंदिर पहुंचे पूजा-अर्चना की। मंदिर पर पहुंचे गांव काजमपुर निवासी रामकर्ण गुर्जर ने बताया कि कांसला माता मंदिर से इलाके के लोगों की काफी आस्था जुड़ी हुई है। वहीं, मंदिर पर पूजा करने पहुंचे पंडित भानू प्रशाद शास्त्री ने बताया कि प्राचीन कांसला माता मंदिर की काफी मान्यता है। वह पिछले लंबे समय से कांसला मंदिर पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर की काफी ऊंचाई है। कांसला माता मंदिर पर स्थित शिव मंदिर के नीचे नदी है। मंदिर एक किनारे पर ऊंचाई पर स्थित है। यह शक्ति की ही कृपा है। त्रिलोकपुर रोड से भूड़ गांव के आगे स्थित इस मंदिर पर पूजा-अर्चना करने पर मां अवश्य मनोकामना पूरी करती है। साधू ने बताया कि माता अपने भक्तों पर मेहरबान रहती है।