- Hindi News
- 21 3 की डिवाइडिंग पर जल्द लगाई जाएंगी हाईमास्ट लाइट्स
21/3 की डिवाइडिंग पर जल्द लगाई जाएंगी हाईमास्ट लाइट्स
पंचकूला|शहर मेंएसी कई सडकें है जहां रात के समय लाइटें नहीं जलतीं। जिनके कारण रात के समय लोगों के साथ हादसे होना का डर बना रहता है। लोगों की इस परेशानी
का अब जल्द निराकारण होगा। इसे अब साॅल्व करने के लिए काम किए जा रहे हैं। बता दें कि पिछले लंबे समय से शहर के लोग जिस प्रॉब्लम से जूझ रहे थे, अब उस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। सेक्टर 21 और 3 की डिवाइडिंग रोड पर लाइट्स की प्रॉब्लम को हल किए जाने के कारण हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे यहां आने जाने वाले लोगों को अंधेरे के चलते काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था, जिसे जल्द हल करने के बाद इस परेशानी काे दूर किया जा रहा है। अब यहां हाईमास्ट लाइटें लगने से दूर तक रोशनी जाएगी। अंधेरे के कारण होने वाले हादसों मेंं भी कमी होगी। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से शहर के लोगों की ये मांग थी कि इस डिवाइडिंग रोड पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएं। क्योंकि यहां आए दिन कोई कोई हादसा होता ही रहता था। जिससे चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पढ़ता था। इस रोड से घग्गर पार के सेक्टरों से आने वाले लोगों सहित रामगढ़, बरवाला, रायपुररानी और अन्य जगहों से शहर में आने जाने वाले लोगों की गिनती काफी ज्यादा है। हाईमास्ट लाइटों को लगने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।