पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोल्ट्री फार्म्स ने फ्लाईओवर दवा फीड में मिलानी शुरू की

पोल्ट्री फार्म्स ने फ्लाईओवर दवा फीड में मिलानी शुरू की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| बरवाला/रायपुररानी।

मक्खियोंकी समस्या को लेकर मौली जोन के पोल्ट्री फार्मों की ओर से फ्लाईओवर दवाई फीड में मिलानी शुरू कर दी गई है। पोल्ट्री व्यवसायी सुनील गर्ग ने बताया कि पिछले दिनों मुंबई के पोल्ट्री विशेष डॉ. कदम ने मौली जोन के फार्मों का निरीक्षण किया था। डॉ. कदम ने फीड में दवाई के लिए फ्लाईअोवर दवाई के बारे कहा था। मौली जोन के सभी करीब डेढ़ दर्जन फार्म्स ने 5 फरवरी से फीड में फ्लाईओवर दवाई मिलानी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मौली जोन के सभी फार्मर्स मक्खियों की समस्या को लेकर काफी गंभीर हैं। जोन में िफर डॉ. कदम को बुलाया गया है। डॉ. कदम 20 फरवरी को मौली जोन के पोल्ट्री फार्मों का दौरा करेंगे और मक्खियों की समस्या की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। फ्लाईओवर दवाई फीड में मिलाने से खाद को काफी सूखा किया जा सकेगा। और लारवा पर भी राेक लगेगी। बताया गया कि फ्लाईओवर दवाई पहले वाली फीड में मिलाने वाली दवाई से चार गुणा महंगी है। जोन के पोल्ट्री फार्म्स कहते हैं कि उनका प्रयास रहेगा कि उनकाे समस्या का कोई भी उलाहना मिले।

समस्या उभरने से पहले ही उससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फ्लाईओवर दवाई फीड में पूरे दो महीने तक मिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पोल्ट्री विशेषज्ञ डॉ. कदम द्वारा फरवरी माह के जोन के दौरे के दौरान उनकी ओर से जो उपाय बताए जाएंगे उनकाे पूरी तरह अमल में लाया जाएगा। सुनील गर्ग का कहना है कि मौली जोन के सभी पोल्ट्री फार्मर्स दवाई कोर्स शुरू कर चुके हैं। गांव के सरपंच संजीव राणा भूरा का भी फार्मर्स को काफी सहयोग मिलता है।