- Hindi News
- अवैध खनन के आरोप में पकड़े वाहनों से वसूला जुर्माना
अवैध खनन के आरोप में पकड़े वाहनों से वसूला जुर्माना
रायपुररानी|जिला माइनिंगविभाग की ओर से जनवरी मास में अवैध खनन के आरोप में इंपाउंड वाहनों से एक लाख 78 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। जिला माइनिंग अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि जनवरी मास में अवैध खनन के आरोप में 11 वाहन इंपाउंड कराए गए, जबकि एक वाहन की एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अवैध खनन पर शिकंजा कसा जा रहा है। माइनिंग कर्मचारी अवैध खनन करने वालों की ताक में रहते हैं। उन्होंने अवैध खनन करने वाले लोगों को अवैध खनन से बाज आने बारे कहा है। उन्होंने बताया कार्रवाई में प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।