- Hindi News
- अोएस बोले अनुपस्थित स्टूडेंट्स की उपस्थिति दर्ज कराई जाए
अोएस बोले- अनुपस्थित स्टूडेंट्स की उपस्थिति दर्ज कराई जाए
सिटी रिपोर्टर| रायपुररानी/बरवाला
हरियाणाश्रवण वाणी जनकल्याण समिति के ओएस पीएस बिरला ने सोमवार को समिति के तत्वावधान में रायपुररानी में चल रहे श्रवण वाणी निशक्त जनकल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पी.एस. बिरला के मुताबिक िनरीक्षण के दौरान केंद्र में 17 स्टूडेंट उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए स्टूडेंट्स को भी स्कूल में उनकी उपस्थिति कराए जाने के निर्देश स्कूल इंचार्ज को दिए गए। उन्होंने बताया कि केंद्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने प्रांगण में पौधारोपण किए जाने के निर्देश भी दिए गए। केंद्र की उद्घाटन पटि्टका पर भी उसका उल्लेख किए जाने बारे कहा गया। केंद्र स्टाफ को नियमित रहने मूवमेंट रजिस्टर लगाने रिकॉर्ड मेंटेन किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र की कार्यप्रणाली पर दैनिक भास्कर की ओर से 3 फरवरी को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद ओएस ने गंभीरता से लेते हुए सेामवार को केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो अफसेंट हैं, उन्हें प्रंेजेेंट कराया जाए।