- Hindi News
- गड्ढों से बचने के चक्कर में हाईवे से नीचे गिरी बस, 12 यात्री जख्मी
गड्ढों से बचने के चक्कर में हाईवे से नीचे गिरी बस, 12 यात्री जख्मी
क्राइम रिपोर्टर | पंचकूला/ बरवाला
पंचकूला-यमुनानगरहाईवे पर एक दिन पहले ही वन साइड री-कार्पेट हुई सड़क पर चलने और दूसरी तरफ बने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की एक बस मंगलवार को अिनयंित्रत होकर सड़क किनारे करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इससे बस में सवार 32 याित्रयों में से 12 जख्मी हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। बस में फंसे याित्रयों को निकालने के लिए ड्राइवर ने फ्रंट साइड का शीशा तोड़ा, जिसके बाद सभी को बाहर निकाला जा सका। घायलों को सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में एडिमट कराया गया है।
हरियाणा रोडवेज की बस मंगलवार सुबह रायपुररानी से वाया बरवाला पंचकूला रही थी। सुबह करीब 11.52 बजे गांव कोट से पहले बरवाला एक्सटेंशन सेक्टर-12ए के पास यह हादसा हुआ। असल में पिछले कुछ दिनों से एनएच-73 की री-कार्पेटिंग की जा रही है। कोट के पास एक दिन पहले ही वन साइड री-कार्पेटिंग की गई है। ज्यादातर ड्राइवर गड्ढों से बचने के चक्कर में वन साइड री-कार्पेट हुई सड़क पर गाड़ी चलाते हैं। पंचकूला की ओर रही हरियाणा रोडवेज की बस के ड्राइवर ने भी ऐसा ही किया। इस दौरान वह आगे जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था और री-कार्पेट की हुई सड़क पर था। ट्रक को ओवरटेक करने के बाद बस का अगला टायर री-कार्पेट हुई सड़क से नीचे उतर गया। इससे ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससेे बस सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी।
हाईवे पर सड़क किनारे गिरी हरियाणा रोडवेज की बस। फोटो भास्कर
^ बस जब सड़क से नीचे गिरी तो उसके दोनों डोर ऊपर की ओर हो गए थे, जिसके चलते किसी का भी बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सभी लोग काफी मुिश्कल में फंस गए थे। ऐसे में बस का फ्रंट साइड का शीशा तोड़कर याित्रयों को बाहर निकाला गया। -मदनलाल,बस ड्राइवर
हादसे में बस में सवार 12 यात्री जख्मी हुए, जिनमें विद्या, संतोष, बलविंदर, जगन्नाथ, नंदलाल, भूपेंद्र, ममता, कंडक्टर सुरेंद्र, संतोष, पुष्पिंदर, श्रवण, जरनैलो और ड्राइवर मदनलाल शामिल हैं।