- Hindi News
- गोलपुरा गांव के सरपंच और उनके भाई की भैंस चोरी, पुलिस को िशकायत
गोलपुरा गांव के सरपंच और उनके भाई की भैंस चोरी, पुलिस को िशकायत
रायपुररानी/बरवाला | गोलपुरागांव के सरपंच और उनके भाई के मवेशी चोरी हो गए हैं। सरपंच राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बीती रात्रि उनके पशुबाड़ा से चोरों ने उनकी एक भैंस एक भैंसा तथा एक छोटा कटड़ा उनके ताया के लड़के सतीश के पशुबाड़ा से दो भैंसें चुरा ली। सुबह जब पशुबाड़ा में घास डालने गए तो वहां से पशु गायब देखकर होश उड़ गए। सरपंच ने बताया कि पशु चोरी होने बारे मौली पुलिस चौकी में सूचना दिए जाने पर पुलिस कर्मियों ने मौका किया। वहीं, मौली पुलिस चौकी इंचार्ज श्याम लाल से जब इस बारे चर्चा की तो उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई जारी है। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका किया है।