पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कार्यालयों में है महिलाओं का वर्चस्व

सरकारी कार्यालयों में है महिलाओं का वर्चस्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क ठीक बनी होती तो हादसा नहीं होता: जैन

स्कूलों के पास खड़े रहने वाले मनचलों की खैर नहीं

सिटी रिपोर्टर| बरवाला/रायपुररानी

खंडबरवाला की पंचायती राज संस्थाओं सरकारी कार्यालयों में महिलाओं का वर्चस्व है। पंचायती राज संस्थाओं के प्रमुख पदों बरवाला के सरकारी कार्यालयों में अधिकांश इंचार्ज पदों पर महिलाओं की तैनाती होने से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि बरवाला पंचायत के सरपंच पद पर महिला मीना देवी तैनात है। वहीं पंचायत समिति बरवाला की चेयरपर्सन भी महिला सविता राणा है। बरवाला की जिला परिषद सदस्य भी महिला वीना सिंगला है। पंचायती राज संस्थाओं के तीनों प्रमुख पदों पर महिलाओं का ही वर्चस्व है।

वहीं, बरवाला के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की बीईओ महिला अधिकारी सुनीता नैन हैं। बरवाला की मार्केट कमेटी सचिव पद पर महिला अधिकारी कोमल तैनात है। बरवाला के फूड एंड सप्लाई निरीक्षक कार्यालय में निरीक्षक प्रवीण कौर इंचार्ज हैं। बरवाला के गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल (गर्ल्ज) की प्रिंसिपल भी महिला कमलेश चौहान हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मौली (बरवाला) की प्रिंसिपल भी महिला है। सहकारी समिति निरीक्षक कार्यालय में भी इंचार्ज महिला है। गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला में भी महिला लेक्चरर्ज की काफी संख्या है। गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़के) में भी महिला अध्यापकों की काफी संख्या है। सीडीपीओ कार्यालय की सीडीपीओ भी महिला ही है।

बीडीपीओ कार्यालय की लेखाकार भी महिला ही है। नायब तहसीलदार कार्यालय की रीडर भी महिला नीलम है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल सर्जन भी महिला ही है। वहीं, खंड बरवाला के निजी शिक्षण संस्थानों में भी अधिकांश संस्थानों की प्रमुख महिलाएं ही हैं। जलौली के कर्ण पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल नीतू अरोड़ा है। माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्रबंधन में अमिता सिंगला कोर्डिनेटर शीतल बख्शी महिलाएं ही हैं। बरवाला क्षेत्र के ओर भी कईं निजी शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की संख्या काफी है। इसी के चलते यदि कहा जाए कि बरवाला की पंचायती राज संस्थाओं सरकारी विभागों के कार्यालयों के प्रमुख पदों पर महिलाओं का कब्जा होने से बरवाला क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण को पूरा बढ़ावा मिल रहा है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।