पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 12 में डिस्पेंसरी नहीं होने से जनरल अस्पताल जाते हैं मरीज

सेक्टर-12 में डिस्पेंसरी नहीं होने से जनरल अस्पताल जाते हैं मरीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर12 में मेडिकल चेकअप के लिए कोई डिसपेंसरी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को छोटे से चेकअप के लिए भी सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अगर सेक्टर में एक डिसपेंसरी बन जाए तो सेक्टर के लोगों को छोटे से इलाज के लिए सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। सेक्टर 12 में रहने वाली डाॅ. एस भारद्वाज ने बताया कि पिछले कई सालों से सेक्टर में कोई डिसपेंसरी होने के कारण लोगों को इलाज करवाने में दिक्कत रही है। ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, फीवर आदि के लिए सेक्टर के लोगों को जनरल अस्पताल में जाना पड़ता है। अस्पताल में बरवाला, रायपुररानी और पिंजोर के साथ लगते एरिया से काफी मरीज आए हुए होते हैं, जिसके कारण वहां कई घंटों तक लाइनों में खड़े रहना पड़ता है। कांग्रेस सरकार के टाइम में कुमारी शैलजा को भी इस बारे में अवगत करवाया गया था, लेकिन अभी तक सेक्टर में लोगों की सुविधाओं के लिए डिस्पेंसरी नहीं खेली गई। लोगों को इलाज के लिए या तो प्राइवेट डाक्टर के पास जाना पड़ता है, या फिर सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में जाना पड़ता है। सरकार को यहां जगह देखकर लोगों कि सुविधा के लिए डिस्पेंसरी खोलनी चाहिए। एेसे में लोगोंे को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।