पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोग बोले रायपुररानी को उपमंडल का दर्जा दे प्रशासन

लोग बोले- रायपुररानी को उपमंडल का दर्जा दे प्रशासन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| रायपुररानी/बरवाला।

रायपुररानीको उपमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इलाकावासियों की ओर से रायपुररानी को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग पिछले 20 वर्षों से की जा रही है। वर्ष 1995 में रायपुररानी नए बने जिला पंचकूला में सम्मिलित हुआ था। जिला पंचकूला के गठन से पहले रायपुररानी उपमंडल नारायणगढ़ जिला अंबाला का हिस्सा हुआ करता था। 20 वर्ष के लंबे अंतराल दौरान प्रदेश में सत्ता में पहले कांग्रेस, फिर हविपा उसके बाद इनेलो वर्ष 2014 तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान रायपुररानी को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठती रही। इस अवधि दौरान प्रदेश के समय-समय पर रहे चार मुख्यमंित्रयों पांच विधायकों के समक्ष उक्त मांग बार-बार उठी, लेकिन परिणाम शून्य रहा।

रायपुररानी को खंड का दर्जा मिले 55 वर्ष हो चुके हैं। खंड रायपुररानी में पूर्व में खंड शहजादपुर, बरवाला तथा मोरनी भी सम्मिलित थे। नारायणगढ़ उपमंडल का हिस्सा होने के समय यहां के लोगों को अपने उपमंडल स्तरीय कार्य करवाने के लिए नारायणगढ़ का आवागमन करना पड़ता था। नारायणगढ़ की दूरी यहां से मात्र 15 किलोमीटर थी। पंचकूला उपमंडल में शामिल होने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को अपने उपमंडल स्तरीय कार्य करवाने के लिए पंचकूला जाना पड़ता है।

बहुत कुछ है यहां

रायपुररानीको उपतहसील का दर्जा मिले 35 वर्ष हो चुके हैं। रायपुररानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लंबे समय से है। सीएचसी रायपुररानी में पीएचसी बरवाला, पीएचसी कोट तथा पीएचसी हंगोला आते हैं। पूर्व में रायपुररानी की पहचान मूंगफली की मशहूर मंडी के रूप में जानी जाती रही है। मार्केट कमेटी का कार्यालय भी यहां पर करीब 45 वर्षों से है। बरवाला इस कार्यालय का सबयार्ड होता था। डायरेक्टर की अध्यक्षता में बनी कमेटी को भेजेगी। कमेटी सेलेक्ट छात्रों के नाम एजेंसी को भेजेगी। इसके बाद पैसा रिलीज होगा।