पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिस दुपट्टे से पत्नी ने फंदा लगाया, उसी से पति ने भी कर लिया सुसाइड

जिस दुपट्टे से पत्नी ने फंदा लगाया, उसी से पति ने भी कर लिया सुसाइड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायपुररानी/पंचकूला

जिसदुपट्टेसे प|ी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, पति ने भी उसी दुपट्टे से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला रायपुररानी का है, जहां एक दंपती ने सुसाइड कर लिया। प|ी ने तो सुसाइड नोट लिखा नहीं, लेकिन पति ने अपने सुसाइड नोट में सारी कहानी बयां कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर रायपुररानी थाना पुलिस और एसीपी मुकेश मल्होत्रा मौके पर जांच कर रहे थे। वहीं फॉरेसिंक एक्सपर्ट जांच में जुटे थे।

रायपुररानी में रहने वाला अमित (27) अपनी प|ी सीमा (24) के साथ धर्मपाल के किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका प|ी के साथ झगड़ा रहता था। इसके चलते वो अपने भाई और मां से अलग रहने लगा था। शनिवार को जब लोगों ने उनके घर का दरवाजा पूरा दिन खुला देखा, तो मामला सामने आया। पड़ोसियों ने मामले के बारे में मकान मालिक को बताया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस ने अमित के कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि उसकी प|ी की लाश बैड पर पड़ी थी, वहीं अिमत फंदे से लटका हुआ था। प|ी के गले पर फंदे के निशान थे।

प्रथमिक जांच में सामने रहा है कि अमित ने अपनी प|ी को फंदे पर लटका देखा। उसके बाद उसे नीचे उतारा और मरा हुआ देखकर खुद भी फंदा लगा लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है।

वहीं फॉरेसिंक टीम मौके पर जांच कर रही है। इस दौरान यहां मौके पर रायपुररानी थाना प्रभारी दीपक कुमार, एसीपी मुकेश मल्हौत्रा सहित कई अधिकारी जांच कर रहे थे। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए यहां सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल की मॉचर्री में लाया गया।

ये लिखा सुसाइड नोट में

अमित ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं शुक्रवार रात 8 बजे दूध और दहीं लेकर घर आया। वहां देखा कि मेरी प|ी फंदे से लटकी हुई है। मैंने देखा वो मर गई। वही हुआ जिसका डर था। वो मुझ से कहती थी कि अपनी मां को हमारे यहां आने देना। आज भी मेरी मां आई थी, वही हुआ जिसका डर था।