पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन पर ७.८३ लाख जुर्माना वसूला

अवैध खनन पर ७.८३ लाख जुर्माना वसूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बरवाला/रायपुररानी

जिलामाइनिंगविभाग ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए अगस्त मास में इंपाउंड वाहनों से 7.83 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। जिला माइनिंग अधिकारी गुरजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माइनिंग विभाग की ओर से अगस्त माह में 36 वाहनों को अवैध खनन के आरोप में पकड़ा है। पकड़े गए सभी वाहनों से माइनिंग विभाग को 7.83 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वाले बाज आएं। माइनिंग विभाग के कर्मचारी उनकी ताक में रहते हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसे जाने में जिला प्रशासन पुलिस का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।