सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, भर्ती
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, भर्ती
रायपुररानी|गढ़ी-कोटाहाके समीप बीती रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार कुलदीप घायल हो गया। कुलदीप पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ी-कोटाहा के समीप हुए सड़क हादसे में रायपुररानी का कुलदीप घायल हो गया। कुलदीप वर्तमान में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।