जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज
जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज
बरवाला/रायपुररानी|मौलीपुलिस ने गांव टाबर के एक ग्रामीण की शिकायत पर कार्रवाई करे हुए गांव बतौड़ के दो ग्रामीणों के खिलाफ रास्ता रोक कर मारपीट करने जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार टाबर निवासी संजीव कुमार ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी मंगू और मोनू ने उसका रास्ता रोक कर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।