- Hindi News
- रामपाल िसंह चौहान ने गांवों का दौरा किया
रामपाल िसंह चौहान ने गांवों का दौरा किया
रामपाल िसंह चौहान ने गांवों का दौरा किया
रायपुररानी|शिवसेनाकेप्रदेश उपप्रधान रामपाल सिंह चौहान ने बुधवार को खंड रायपुररानी के करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपना जनसंपर्क सदस्यता अभियान चलाया। रामपाल सिंह चौहान के मुताबिक बुधवार को रामपुर ठडयो, नारायणपुर, बधौर, डाकरा, रत्ताटिब्बी, मंडपा आदि गांवों में ग्रामीणों को शिवसेना की नीतियों बारे अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि गांवों में चलाए गए सदस्य अभियान के तहत ग्रामीणों का अच्छा रिस्पांस मिला है। सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं।