पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशोक मेहता ने जनसंपर्क अभियान चलाया

अशोक मेहता ने जनसंपर्क अभियान चलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| बरवाला/रायपुररानी

हरियाणाप्रदेशकांग्रेस कमेटी सदस्य पंजाबी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मेहता ने बुधवार को पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के पंचकूला शहर ग्रामीण अंचलों के गांवों में अपना जन-संपर्क अभियान चलाया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए जाने की अपील की। मेहता ने बुधवार को पंचकूला के सेक्टर 10 में कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी ली और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव हेतु कमर कसने की अपील की। मेहता ने बताया कि जन-संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों का भारी रिस्पांस मिल रहा है। मंगलवार को उपचुनाव के आए परिणाम में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार विजय से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी तीसरी बार िवजयी रहेगी।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिन कहने वाले भाजपाइयों की असलियत तीन माह में ही सामने गई है। भाजपाइयों के अच्छे दिन अवश्य आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहितैषी पार्टी है। प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का ही है। उनके साथ पंजाबी महासभा के जिला प्रधान सुनील साहनी, पंचकूला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राकेश छाबड़ा, गौरव धींगड़ा, संजीव चौहान, सुरजीत सैणी, संजीव राणा भूरा, सतीश जलौली, अमन भरैली, नरेंद्र रिहावड़, भम्भूल राणा, रणदीप राणा, अनिल शर्मा भरैली, नरेंद्र मित्तल बरवाला, मास्टर ओमप्रकाश, सुरिंदर जुनेजा, सुरिंदर छाबड़ा, मास्टर जरनैल सिंह, बरखा राम धीमान, अंकुर मेहता सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौज्ूद थे।