पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती के पेट से निकला 4 किलो का ट्यूमर

युवती के पेट से निकला 4 किलो का ट्यूमर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर6 केजनरल अस्पताल में सोमवार को 18 साल की युवती के पेट से डॉक्टरों ने सर्जरी कर 4 किलो का ओवेरियन ट्यूमर निकाला। अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ. विवेक भादू उनकी टीम ने यह ट्यूमर निकाला।

डॉ. भादू ने बताया कि युवती के पेट में दर्द की शिकायत के तुरंत बाद उसका अल्ट्रासाउंड करवाया गया। अल्ट्रासाउंट में मरीज के पेट के अंदरूनी हिस्से के बराबर का ट्यूमर पाया गया, जिसके बाद तुरंत सर्जरी की गई और मरीज अब सही सलामत है। मरीज का नाम गीता है, जो रायपुररानी की रहने वाली है। उसके पिता फकीरचंद ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में एडमिट करवाया था। गीता गांव में ही दसवीं में पढ़ती है।

डॉक्टर के अनुसार इस साइज का ट्यूमर आमतौर पर 40 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों में अभी तक पाया गया है। बच्चों में इस तरह की बीमारी काफी कम पाई जाती है।

पैसेकी कमी के कारण निजी अस्पताल में नहीं हो सका इलाज:

फकीरचंदने बाताया कि बेटी द्वारा पेट में दर्द की शिकायत की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत उसका चेकअप नारायणगढ़ के निजी अस्पताल में करवाया, जहां उन्हें बीमारी के इलाज में करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्चा बताया गया। आर्थिक तौर पर कमजोर होने की वजह से वे वहां से खाली हाथ वापस लौट आए और बेटी को सेक्टर 6 जनरल अस्पताल में एडमिट कराया। यहां सर्जरी पर उनका खर्च नहीं हुआ है।

पेटमें दर्द के कारण एक महीने से नहीं जा रही थी स्कूल: बच्चीके पिता ने बताया कि पेट में तेज दर्द की शिकायत होने के कारण उनकी बेटी पिछले एक महीने से स्कूल नहीं जा रही थी। इसके कारण उसकी पढ़ाई भी बाधित हो रही थी। यही नहीं, पिछले एक हफ्ते से वह प्रॉपर तरीके से खाना भी नहीं खा रही थी।

गीता के साथ डॉ. भादू।

डॉ. भादू ने बताया कि पेट में रेगुलर पेन होने पर इसकी जांच करवानी बेहद जरूरी होती है। इसका तुरंत इलाज करवाना चाहिए। कई बार मरीज पेट में दर्द को गंभीरता से नहीं लेता, जो बाद में काफी परेशानी का कारण बन जाता है। ओवेरियन ट्यूमर जैसी बीमारी के शुरुआती दौर से ही पेट में दर्द की शिकायत होती है। मरीज को पेट में होने वाले दर्द को गंभीरता से लेते हुए उसका इलाज तुरंत करवाना चाहिए।

पेट में दर्द हो तो तुरंत कराएं इलाज