ऑलसॉफ्ट कंपनी ने किया 24 का चयन
स्वामीदेवीदयालसंस्थान गोलपुरा में कैंपल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन प्लेसमेंट अधिकारी बबीता मक्कड़ की अध्यक्षता में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस ड्राइव में कुल 370 छात्रों ने भाग लिया। ऑलसॉफ्ट कंपनी की एचआर शिफाली ने बीटेक कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा एमसीए के 115 स्टूडेेंट्स को लिखित परीक्षा के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया। संस्थान के प्रधान मोती लाल ङ्क्षजदल, उपप्रधान अशोक जिंदल महासचिव अमित जिंदल ने चयनित स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को बधाई दी। ड्राइव में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने साक्षात्कार किया। 24 स्टूडेंट्स का चयन किया गया।