फलदार, फूलदार हर्बल पौधे लगाए
फलदार, फूलदार हर्बल पौधे लगाए
रायपुररानी|गोलपुरागांवमें हरियाणा नवयुवक कला संगम की ओर से भारत सरकार के पर्यावरण वन मंत्रालय के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत एक शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान गोलपुरा के सरपंच राजीव शर्मा ने ग्रामीणों को जैव विविधता संरक्षण की विस्तार से जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर बल डाला। हमें कीटनाशक दवाइयों रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि जैविक गोबर की खाद का प्रयोग करना चाहिए। अभियान का विषय जैव विविधता संरक्षण ही है। इसके उपरांत गोलपुरा के पंचायत घर में पौधारोपण भी किया गया। फलदार, फूलदार, छायादार हर्बल पौधे रोपे गए। ग्राम पंचायत के सदस्य गांव वासी इस दौरान मौजूद थे।