- Hindi News
- नेता जी स्टेडियम में 28वीं खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित
नेता जी स्टेडियम में 28वीं खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित
नेता जी स्टेडियम में 28वीं खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित
रायपुररानी|खंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुररानी के तत्वाधान में नेता जी स्टेडियम खंड स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों की 28वीं खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रेणू सांगवान खंड शिक्षा मौलिक अधिकारी सतपाल सिंह की ओर से किया गया। खंड के स्कूलों से करीब 300 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खंड के सभी स्कूलों ने केंद्र के माध्यम से भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर उप जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रोहिला ने कहा कि ऐसी प्रतियाेिगताओं के आयोजन और अधिक मेहनत से करवाएं। ताकि पंचकूला जिले के स्कूलों के बच्चे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छे स्थान हासिल कर सकें। इस दौरान चीफ गेस्ट ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं टीचर्स को पुरस्कृत किया।