पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोरनी के किसानों को नौतोड़ भूमि का हक मिले: बंसल

मोरनी के किसानों को नौतोड़ भूमि का हक मिले: बंसल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1846 एकड़ भूमि है नौतोड़ में

शिवालिकविकासमंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व विभाग एवं वन विभाग प्रधान मुख्य वन पाल महानिदेशक भूमि रिकॉर्ड को कानूनी नोटिस भेज कर मोरनी क्षेत्र के किसानों को नौतोड़ भूमि का मालिकाना हक देने की मांग की है। विजय बंसल ने 14 जनवरी 2013 को मुख्यमंत्री हरियाणा प्रधानमंत्री भारत सरकार को मोरनी क्षेत्र के किसानों को नौतोड़ भूमि का मालिकाना हक दिलवाने के लिए ज्ञापन पत्र दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने 28 जनवरी 2013 को मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को मोरनी क्षेत्र के किसानों को नौतोड़ भूमि का मालिकाना हक दिलवाने की समस्या का तुरंत समाधान के आदेश दिए थे परंतु हरियाणा सरकार ने इस विषय में कोई कार्यवाही नहीं की। कानूनी नोटिस में कहा गया कि जिला पंचकूला के मोरनी हिल्ज 14 भोज कोटाहा की आम जनता से जुड़ी नौतोड़ भूमि का मालिकाना हक मूल स्थाई निवासियों को दिलाए जाने की समस्या तब पैदा हुई जबकि वन विभाग द्वारा जागीरदार मीर गड़ी कोटाहा की जागीर पहले 30 वर्ष के पत्ते पर ली गई था। पुन: सरकार के समक्ष रखा गया तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा जनता को हकूक दिए जाने का मौखिक लिखित आश्वासन दिया गया। इसी कड़ी में मोरनी हिल्ज डेवलपमेंट कमिटी का गठन किया गया। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए 1987 में तत्कालीन कमिश्नर टी.डी. जोगपाल द्वारा विस्तृत जांच रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंप दी गई उसके पश्चात शिवालिक बोर्ड का गठन कर हरियाणा सरकार के वन विभाग द्वारा मोरनी खंड में जमीन का बंदोबस्त किया जाना था। परंतु विजय बंसल द्वारा मांगी गई आर.टी. आई से पता चला कि 1987 से अब तक बंदोबस्त का कोई कार्य नहीं हुआ जबकि हरियाणा वन विभाग ने बंदोबस्त के कार्य पर 1 करोड़ 64 लाख रुपए राजस्व कर्मचारियों को वेतन के रूप में दे चुका है। मोरनी हिल्ज का कुल क्षेत्र फल 59998 एकड़ है। तथा सर्वे ऑफ़ इंडिया की शीट अनुसार 50807 एकड़ रकबा वन विभाग द्वारा अधिग्रहण किया गया। स्थानीय लोगों की मल्कियत माल रिकॉर्ड अनुसार रकबा 9191 एकड़ है तथा आबादी 14 भोज कोटाहा रास्ता जात चश्मे पानी श्मशान घाट, मंदिर देव स्थान आदि का रकबा 906 एकड़ जमीन 8285 एकड़ है।

मल्कियत प्रदेश सरकार 558 एकड़ है ऐसा रकबा जो पुरानी गोदावरी में इन्द्राज है मौजूदा जमाबंदी में नहीं है 497 एकड़ है जो रकब