- Hindi News
- स्वामी देवी दयाल संस्थान में मनाया इंजीनियर दिवस
स्वामी देवी दयाल संस्थान में मनाया इंजीनियर दिवस
स्वामीदेवीदयाल संस्थान गोलपुरा में बीटेक तथा डिप्लोमा अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स की ओर से इंजीनियर दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रबंधक मोती लाल जिंदल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एक इंजीनियर का प्रमुख लक्ष्य अनुशासन, फिटनेस, अच्छी सुशील वेशभूषा तथा अपने काम के प्रति लगाव में रखना है। संस्थान के उपप्रधान अशोक जिंदल ने अपने संदेश में कहा कि संस्थान समाज में प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र इंजीनियर बनते हैं तथा हमारा संस्थान छात्रों को प्रत्येक रूप में अवसर उपलब्ध करवाने में सक्षम है। संस्थान के महासचिव अमित जिंदल ने सभी छात्रों को इस दिवस पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक युग विज्ञान इंजीनियरिंग क्षेत्र में अग्रणी है।