पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्लोगन के जरिए बेटी बचाने का संदेश

स्लोगन के जरिए बेटी बचाने का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| रायपुररानी/बरवाला

श्रीराममुल्ख ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के कोहड़ा भूरा स्थित बीएड कॉलेज श्री बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को बेटी बचाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने स्लोगन, पोस्टर मेकिंग कविता उच्चारण प्रतियोगिता में भाग लिया बेटी बचाओ की थीम पर पोस्टर स्लोगन बनाए। अभियान के बारे जागरूकता फैलाने के लिए रैली का भी आयोजन किया गया। एसआरएम ग्लोबल के सीएमडी डॉ. रोशनलाल जिंदल, ग्रुप की चेयरपर्सन रितू जिंदल श्री बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल उषा सिंगला सुरेंद्र सिंह ने रैली को रवाना किया। डॉ. रोशनलाल जिंदल ने कहा कि हमारे देश में खासकर हरियाणा राज्य में लड़कियों की संख्या लड़कों से कम है और इसे सिर्फ बेटी बचाओ अभियान की जागरूकता फैलाकर की पूरा किया जा सकता है। रितू जिंदल ने कहा कि समाज में कुछ लोगों की संकीर्ण मानसिकता की वजह से बेटी को जन्म से पहले या जन्म के बाद मार दिया जाता है। आज बेटियां बेटों से किसी भी तरह कम नहीं हैं। पढ़ाई, नौकरी, आईएएस अफसर या राजनेता हो, हर जगह लड़कियां अपना परचम लहरा चुकी हैं। श्री बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल ऊषा सिंगला ने कहा कि जो लोग खुद कमजोर होते हैं वे ही लड़कियों को आगे बढ़ने से रोकते हैं। हर किसी को बेटी बचाओ अभियान से जुड़ना चाहिए। पोस्टर मेकिंग स्लोगन लेखन में लड़कों में नरेंद्र कुमार प्रथम, संदीप कुमार दूसरे स्थान निर्मल सिंह को तीसरे स्थान पर रहे।

श्री बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बेटी बचाओ अभियान चलाया गया।