पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टर्मिनेटिड कर्मियों को प्रबंधन ने काम पर वापिस बुलाया

टर्मिनेटिड कर्मियों को प्रबंधन ने काम पर वापिस बुलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-6जनरलअस्पताल में अस्पताल प्रंबधन द्वारा शुक्रवार को कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 8 कर्मियों को टर्मिनेट कर दिया गया था। जिनके टर्मिनेट होने के बाद अस्पताल में तरीजों के कई टेस्ट डाॅक्टरों ने लिखने बंद कर दिए थे। इसके बाद लोगों ने प्राइवेट टेस्ट करवाने सही समझे। लेकिन जब प्रबंधनों ने अस्पताल में मरीजों की परेशानी को बढ़ते देखा तो जिन कर्मियों को टर्मिनेट किया गया था उन्हें शनिवार को वापिस बुला लिया गया। जिसके बाद अब मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। दरसल, शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधनों ने कई स्टाफ के कर्मियों को टर्मिनेट कर दिया था। यह स्टाफ पिछले कई महीने से जनरल अस्पताल कार्डियोलॉजी विभाग में कार्यरत थे। प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया। हालांकि इसकी वजह प्रबंधन द्वारा अभी नहीं बताया जा रहा है। टेक्निशियन के नहीं होने के कारण शाम से मरीजों को ईसीजी करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। रायपुररानी से आए ललित गंभीर ने बताया कि वह बीमार था और डॉक्टर ने उसे ईसीजी करवाने की सलाह दी। ईसीजी करवाने के लिए वह ईसीजी रूम में गया, जहां उसे टेक्निशियन नहीं मिला। पता लगाने पर टेक्निशियन को टर्मिनेट किएजाने की बात पता चली।

अस्पताल नेे 8 कर्मियों को किया था सस्पेंड

जनरलअस्पताल प्रब्ंधन द्वारा अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 8 कर्मियों को बजट नहीं होने का बहानाबताकर उन्हें टर्मिनेट कर दियागया था। इनमें ओटी के दो टेक्निशियन, ईसीजी के तीन टेक्निशियनऔर एक्सरे के 3 टेक्निशियन कोटर्मिनेट कर दिया गया था।