- Hindi News
- 3 महीने तक मक्खियों की समस्या से रहेगी राहत
3 महीने तक मक्खियों की समस्या से रहेगी राहत
भास्कर न्यूज| रायपुररानी/बरवाला
मौसमकेबदलते मिजाज से रायपुररानी बरवाला एरिया के लोगों को क्षेत्र की प्रमुख समस्या से आगामी तीन महीने तक प्राकृतिक राहत मिल गई है। उल्लेखनीय है कि रायपुररानी-बरवाला क्षेत्र के लोग पूरे साल में करीब सात माह की अवधि दौरान इस क्षेत्र की प्रमुख समस्या यानी मक्खियों की समस्या का सामना करते हैं। दिसंबर माह से गेहूं सीजन (कटाई) प्रारंभ होने तक तथा जून जुलाई दौरान चलने वाले लू मौसम दौरान यह समस्या प्राकृतिक रूप से समाप्त हो जाती है। मार्च से नवंबर महीने तक इस एरिया में लोग मक्खियों की समस्या को झेलते हैं। मक्खियों की समस्या की बड़ी वजह इस क्षेत्र में पोल्टरी बेल्ट का होना है। इस क्षेत्र में एशिया की दूसरी बड़ी पोल्टरी बेल्ट स्थापित है। पोल्टरी बेल्ट में करीब 185 पोल्टरी फार्म स्थापित हैं। पोल्टरी फार्म करीब 25 वर्ष पहले खुलने प्रारंभ हुए थे लेकिन मक्खियों की समस्या का कोई स्थाई हल आज तक नहीं हो पाया। पोल्टरी बेल्ट के बाशिंदे करीब 7 माह तक इस समस्या को झेलते हैं। जबकि पांच माह में प्राकृति इस समस्या से राहत दिलाती है। समस्या दौरान ग्रामीण समस्या को हल करवाने हेत़ु मांग उठाते रहते हैं, लेकिन उस दौरान कोई राहत नहीं मिलती। सरपंच दीपक चौहान, संजीव राणा, संजीव चौहान, ब्लॉक समिति सदस्य सुरजीत सैनी ने कहा कि फार्मर्स का दायित्व बनता हैकि वह समस्या का स्थाई हल करवाए। वहीं, भाजपा नेता वरिंद्र राणा, देवेंद्र बिट्टू बागवाली, भारत भूषण रिहावड़ कहते हैं कि प्रदेश की मौजूदा सरकार पोल्टरी बेल्ट के ग्रामीणों को समस्या से राहत अवश्य दिलवाएगी। जिला के दोनों हलकों के विधायक इस समस्या को लेकर काफी गंभीर हैं समस्या के हल को प्राथमिकता दे रहे हैं।
वहीं, फार्मर्स भी समस्या के हल को प्राथमिकता देने में जुट गए हैं। हरियाणा पोल्टरी फार्मर्स एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंगला ने बताया कि खाद की समस्या के हल हेतु प्लांट स्थापित करवाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। खाद सुखाने पर भी समस्या पर काबू पाया जाएगा। एसोसिएशन महासचिव देवेंद्र अहलावत कहते हैं कि एसोसिएशन समस्या को लेकर गंभीर हैं और समस्या के उपाय को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी को लेकर हैदराबाद की पोल्ट्री बेल्ट का दौरा भी किया गया है। वहीं, शिवालिक फार्म के मालिक सुनील गर्ग की ओर से पोल्टरी विशेषज्ञ डॉ.