पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैदराबाद से आज आएंगे पोल्ट्री विशेषज्ञ

हैदराबाद से आज आएंगे पोल्ट्री विशेषज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद से आज आएंगे पोल्ट्री विशेषज्ञ

बरवाला| गांवमौली में मंगलवार को हैदराबाद से पोल्ट्री विशेषज्ञों की टीम आएगी। गांव के सरपंच संजीव राणा भूरा पोल्ट्री व्यवसायी सुनील गर्ग ने बताया कि पोल्ट्री विशेषज्ञ मक्खियों की समस्या के हल के उपाय बताएंगे। सुनील गर्ग के मुताबिक उन्होंने पिछले महीने हैदराबाद का दौरा किया था तथा विशेषज्ञ को मौली आने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि उनके पोल्ट्री फार्म की ओर से जिला प्रशासन की हिदायतों का पालन किया जाता है। गौरतलब है कि रायपुररानी और बरवाला के एरिया में पोल्ट्री फॉर्म्स की संख्या ज्यादा होने के कारण मक्खियों की समस्या बनी रहती है, जिससे लोग परेशान हैं।