पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस एजेंसी को मिलेगा स्थाई मैनेजर

गैस एजेंसी को मिलेगा स्थाई मैनेजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैस एजेंसी को मिलेगा स्थाई मैनेजर

रायपुररानी| कॉन्फेडइंडेन गैस सर्विस में जल्द ही स्थाई मैनेजर की तैनाती होने वाली है। एजेंसी में स्थाई मैनेजर की तैनाती करवाए जाने की मांग इलाकावासियों की ओर से विधायक लतिका शर्मा की अध्यक्षता में नवंबर में लगाए गए खुले दरबार के दौरान की गई थी। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी में नए मैनेजर 10 दिसंबर को जॉइन कर सकते हैं। गैस एजेंसी के अधिकार क्षेत्र के तहत खंड रायपुररानी, बरवाला मोरनी के करीब सौ गांवों के गैस उपभोक्ता स्कूलों और आंगनवाड़ियों के उपभोक्ता आते हैं। वहीं, एजेंसी के इंचार्ज का अभी तक पदभार संभाले एएफएसओ राजेश बंसल के कार्यकाल में काफी संख्या में नए उपभोक्ता बनाए गए हैं। एजेंसी में उपभोक्ताओं की संख्या 9 हजार के करीब हो गई है। उधर, बरवाला में मोरनी में गैस एजेंसी खुलवाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।