अवैध खनन के आरोप में मामला दर्ज किया
अवैध खनन के आरोप में मामला दर्ज किया
रायपुररानी| मौलीपुलिस ने माइनिंग विभाग के खनन रक्षक की शिकायत पर अवैध खनन किए जाने माइनिंग एक्ट का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम मौली नदी में खनन रक्षक प्रेम सिंह देसराज ने रेड की। रेड के दौरान अवैध खनन करते हुए ट्रॉली में रेत भरा जा रहा था। पुलिस ने ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गया था।