पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को अगवा करने का केस दर्ज

महिला को अगवा करने का केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसनेगांव पारवाला के एक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी भांजी को अगवा किए जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता राम कुमार निवासी पारवाला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी भांजी की शादी बुंगा में हुई थी।

वह दो-तीन महीने से उसके पास पारवाला आई हुई थी। वह अपनी प|ी को लेकर पंचकूला किसी काम से गया था। जब वह वापस आया तो उसकी भांजी घर में नहीं थी और घर पर ताला लगा था। इधर-उधर उसने आस-पड़ोस में पता किया तो कुछ पता नहीं चला। जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसे ढूंढ़ने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसने शक जताया कि उसे कोई व्यक्ति अगवा कर ले गया है। पुलिस ने धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि उसे कौन अगवा कर ले गया है। यह भी जांच की जा रही है कि उसे कोई अगवा कर ले गया है या वह अपनी मर्जी से कहीं गई है। उन्होंने कहा कि युवती को जल्दी ही तलाश लिया जाएगा।