- Hindi News
- पार्क और खेलने की जगह होने से बच्चे परेशान, लोग बोले बने पार्क
पार्क और खेलने की जगह होने से बच्चे परेशान, लोग बोले-बने पार्क
पंचकूला| रायपुररानीके लोग यहां पार्क बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले यहां पार्क हुआ करता था, लेकिन बाद में पार्क को खत्म कर यहां पंचायत की दुकानें बना दी गईं। ऐसे में लोगों के लिए बना एकमात्र पार्क भी खत्म हो गया। बुजुर्गों को भी सुबह-शाम सैर करने के लिए कोई सुविधाजनक स्थान नहीं है। ऐसे में लोगों को पार्क की सख्त जरूरत है। लोगों ने मांग उठाई है कि उनके बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को सैर करने के लिए उनके एरिया में कम से कम एक पार्क तो बनाया ही जाना चाहिए। पार्क होने से बच्चों को खेलने के िलए भी जगह नहीं मिल पा रही, जिससे बच्चे भी परेशान हैं।