डीसी विवेक अत्रे आज आएंगे रायपुररानी
डीसी विवेक अत्रे आज आएंगे रायपुररानी
रायपुररानी|पंचकूलाके डीसी विवेक अत्रे 10 दिसंबर को रायपुररानी का दौरा करेंगे। बीडीपीओ कंवर दमन सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दौरे के दौरान डीसी खंड की पंचायतों के पंचों, सरपंचों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एडीसी एसपी अरोड़ा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। खंड की पंचायतों के पंचों-सरपंचों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई है।