- Hindi News
- मक्खियां रोकने के लिए दवा में डीजल या कैरोसिन डालकर करें पोल्ट्री फॉर्म्स में सप्रे
मक्खियां रोकने के लिए दवा में डीजल या कैरोसिन डालकर करें पोल्ट्री फॉर्म्स में सप्रे
मुंबईसेमौली पहुंचे पोल्ट्री विशेषज्ञ डॉ. जयगुरु कदम ने मंगलवार को मौली क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मर्स को मक्खियों की समस्या के हल लिए अपने अनुभव के अनुसार ठोस उपाय बताए। मौली गांव के सरपंच संजीव राणा की बैठक में करीब 40-50 पोल्ट्री फार्मर्स उनके मुंशी, स्टाफ तथा इलाके के गणमान्य लोगों की इस दौरान मौजूदगी बनी रही। पोल्ट्री विशेषज्ञ, शिवालिक पोल्ट्री फार्म के मालिक सुनील गर्ग के बुलावे पर मौली पहुंचे थे।
गांव के सरपंच संजीव राणा भूरा ने भी इस आयोजन को कराने में काफी दिलचस्पी दिखाई। सरपंच का कहना है कि मौली क्षेत्र में करीब 30 पोल्ट्रीज हैं। इलाके के लोग पूरी गर्मी मक्खियों की समस्या झेलते हैं। पोल्ट्री विशेषज्ञ डॉ. जयगुरु कदम ने बताया कि पोल्ट्री फार्मों की वजह से मक्खियां ज्यादा पनपती हैं। गांवों में गंदगी पर भी मक्खियां आती हैं, लेकिन मक्खियों की बहुतायत पोल्ट्री की गंदगी की वजह से ही होती है। उन्होंने पोल्ट्री फार्मर्स से अपने फार्मों में सफाई व्यवस्था ठीक किए जाने के बारे में कहा। उन्होंंने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से मक्खियों की समस्या में वृद्धि हो रही है। इसका मुख्य कारण मौसम का मिजाज है। मौसम में बदलाव इसका सबसे बड़ा कारण है। बदलता मौसम पोल्ट्री के पक्ष में नहीं है। दिसंबर में भी ठंड नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि वे पिछले दस वर्षों से मक्खियों की समस्या के हल की रिसर्च कर रहे हैं। करीब 300 पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर चुके हैं। दिसंबर में भी मक्खियों की बहुतायत बनी हुई है। उन्होंने कभी दिसंबर में इतनी मक्खियां नहीं देखी। उन्होंने कहा कि केमिकल के प्रयोग से मक्खियों की समस्या पर काबू नहीं पाया जा रहा है। समस्या पर विज्ञान से काबू पाना होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने मौली के कई पोल्ट्री फार्मों में जाकर देखा है कि कई पोल्ट्री फार्मों में समस्या के हल को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जबकि कुछ पोल्ट्री फार्मों की सफाई व्यवस्था बढ़िया है।
सरपंच संजीव राणा भूरा ने क्षेत्र के सभी फार्मर्स से समस्या के हल के उपाय किए जाने के निर्देश दिए हैं। आयोजक सुनील गर्ग ने सभी फार्मर्स से बताए गए उपायों को प्राथमिकता दिए जाने की अपील की है। इस अवसर पर खंड पंचायत संगठन प्रधान दीपक चौहान, कर्ण राणा, फार्मर्स शिव कुमार, राजू, बब्बू सहित काफी संख्या में फार्मर्स गांववासी मौजूद