- Hindi News
- ईमेल करके बता पाएंगे अपने इलाके की समस्याएं
ईमेल करके बता पाएंगे अपने इलाके की समस्याएं
डिस्ट्रिक्टएडमिनिस्ट्रेशन अबग्रामीणों के हित के लिए एक नया कदम उठा रही है। अब सभी गांवों के पंच सरपंच ईमेल के जरिए अपने इलाके की समस्याओं के बारे मंे बता पाएंगे। इसके साथ ही इन समस्याओं के हल के लिए सुझाव भी ईमेल के माध्यम से ही िजला प्रशासन काे दे पाएंगे। इसके लिए सभी पंचों सरपंचों को कंप्यूटर ट्रेनिंग का आयोजन किया जाएगा। ये बात डीसी विवेक अत्रे ने रायपुररानी मंे पंचायत सदस्यों की मीटिंग में कही। इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। साथ ही इस ईमेल एड्रेस को प्रशासनिक कार्यालय जिला प्रशासन की वेबसाईट पर भी फ्लैश किया जा चुका है। डीसी अत्रे ने बताया कि समय के अनुसार समाज में बदलाव आया हैं और लोग सूचना प्रोद्यौगिकी से जुड़कर तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले पेजर होते थे और अब उनका स्थान मोबाइलों ने ले लिया है। इसलिए पंचों सरपंचों को भी इस टैक्रोलॉजी का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने गांव से ही प्रशासन के साथ अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से सीधा ताल-मेल कर सकते हैं। वे अपनी समस्या ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से dcpanchkula@yahoo.com पर भिजवा सकते हैं। उन्होंने पंचो सरपंचों को सुझाव दिया कि वे मोबाइल का प्रयोग तो करते है तो उन्हें कम्प्यूटर चलाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मीटिंग के उपरान्त उपायुक्त ने रायपुररानी में कार्यरत सी एस सी का दौरा करके वहा पर लोगों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं को निरीक्षण भी किया।
इसके साथ साथ जिला प्रशासन का प्रयास हैं कि पंचायतों की कोई वेबसाईट नहीं हैं इसलिए पंचायतों की भी वेबसाईट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सूचना पठ से लोगों को गांव का इतिहास, गांव का नाम कैसे पडा, आबादी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। ऐसे में हर गांव के बारे में ऑनलाइन जानकारी ली जा सकेगी। डीसी अत्रे ने सरपंचो से आग्रह किया कि वे गांव की तरक्की के लिए टीम वर्क करें। मन-मुटाव होने के कारण गांव की तरक्की नहीं हो सकती और गांव विकास की दृष्टि से पिछड़ जाता है। यह देखने में आया है कि जो सरपंच पावर में होते हैं, उन्हें गांव में विकास करवाने में पूर्व सरपंच एवं भावी सरपंच नहीं करने देते, जिससे गांव का विकास एवं तरक्की रुक जाती है। उन्होंने सरपंचों से कहा कि गांव में रहने वाले सभी समुदायों की एकता बनाए रखें और उनसे ताल-मेल बना कर