पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया

विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसआरएमग्लोबलके श्रीराम मुल्ख कॉलेज ऑफ एजुकेशन फिरोजपुर श्री बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन कोहड़ा-भूरा के बीएड स्टूडेंट्स ने अपनी टीचिंग ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न सरकारी प्राइवेट स्कूलों में विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया।

ट्रेनिंग टीचर्स ने स्कूलों के स्टूडेंट्स को इस दिवस का महत्व बताया उन्हें उनके अधिकारों के बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए मानव अधिकार विषय पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।

एसआरएम ग्लोबल के सीएमडी डॉ. रोशनलाल जिंदल ने बताया कि इस वर्ष मानव अधिकार दिवस की थीम ह्यूमन राइट्स 365 है। यानी इस वर्ष का प्रत्येक दिन मानव अधिकार दिवस है।

डॉ. रोशन लाल जिंदल ने कहा कि हमें प्रत्येक के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। एसआरएम ग्लोबल की चेयरपर्सन रितु जिंदल ने कहा कि हर व्यक्ति को संविधान द्वारा कुछ अधिकार दिए गए हैं। इनमें शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, विकलांगता व्यक्ति का अधिकार महिलाओं के अधिकार प्रमुख हैं। किसी को भी इन अधिकारों से वंचित नहीं करना चाहिए।

श्री राम मुल्ख कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. शशि नेगी श्री बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल ऊषा सिंगला ने कहा कि टीचिंग ट्रेनिंग के दौरान इस तरह की एक्टिविटीज करवाने से बीएड के स्टूडेंट्स में टीचिंग स्किल्स बढ़ने के साथ-साथ एक अच्छा अध्यापक बनने के गुण पैदा होते हैं। इस अवसर पर एसआरएम ग्लोबल के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीके शर्मा ने भी विचार रखे स्टूडेंट्स की सराहना की।

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।