- Hindi News
- बच्चों को खेलों से जोड़ना जरूरी: ज्ञानचंद गुप्ता
बच्चों को खेलों से जोड़ना जरूरी: ज्ञानचंद गुप्ता
लोगों की समस्याएं सुनते ज्ञानचंद गुप्ता के साथ एसपी अरोड़ा।
भास्कर न्यूज | पंचकूला/ रायपुररानी
पंचकूलाकेविधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने जिले के तहत पड़ने वाले खंड बरवाला के गांव भगवानपुर में 9 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का लोकापर्ण किया। उन्होंने गांव के सरपंच गांववासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सामुदायिक केंद्र के बन जाने से यहां गांव के लोग शादियां अन्य कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इसके साथ-साथ गांव के आसपास के सभी समुदायों के लोग भी इसका प्रयोग कार्यक्रमों के लिए कर सकते हैं। गुप्ता ने इस मौके पर खुला दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने गांव में पीने के पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए गांववासियों की ओर से पीने के पानी के नए ट्यूबवेल की मांग पर कहा कि एक सप्ताह के अंदर गांव में नए ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कच्ची छत को पक्का करने की दिशा में आए आवेदनों पर कहा कि सरकार की ओर से 90 हजार रुपए की नकद राशि दी जा रही है और इसके लिए संबंधित अधिकारी को इस स्कीम का पात्र लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लोगों द्वारा आधार कार्ड राशन कार्ड बनाने की समस्या पर कहा कि एडीसी शीघ्र ही गांव में प्रशासन की ओर से शिविर आयोजित करवाकर आधार कार्ड एवं राशन कार्ड बनवाएंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने बीपीएल के कटे राशन कार्डों को पुन: बनवाने के लिए निर्देश भी दिए और कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के कार्ड कटे हैं, उनके पुन: राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। गांव में बच्चों के लिए खेल मैदान की मांग पर विधायक ने कहा कि वे एक सोसायटी के माध्यम से भी पिछले पांच वर्ष से गांवों में कबड्डी वालीबाॅल की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चे गलत दिशा में जाएं और नशे की लत से दूर रहें, इसके लिए उन्हें खेल से जोड़ना बहुत जरूरी है, क्योंकि खेलों से जहां उनमें अनुशासन आता है, वहीं टीम भावना का भी समावेश होता है। उन्होंने गांव में डिस्पेंसरी पशु अस्पताल खोलने की दिशा में बोलते हुए कहा कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल बिज की सोच है कि लोगों को उनके घर तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। इस पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन-चार गांवों पर एक डिस्पेंसरी पशु अस्पताल होना जरूरी है। गांववासियों ने विधायक को बिजल