वुमन यूनिवर्सिटी खोलने की मांग
रायपुररानीमेंवुमन यूनिवर्सिटी खुलवाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। यहां पर वुमन यूनिवर्सिटी होने से क्षेत्र की लड़कियों को प्लस टु की पढ़ाई के बाद उच्च कक्षाओं की पढ़ाई हेतु दूसरे शहरों का आवागमन करना पड़ता है।
इसके चलते आने-जाने में समय धन की बर्बादी होती है। वुमन यूनिवर्सिटी के अभाव के चलते इस क्षेत्र की लड़कियां हाई एजुकेशन के लिए चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, नारायणगढ़ बरवाला जाती हैं। चंडीगढ़ पंचकूला और अंबाला यहां से काफी दूर है।
क्षेत्र के कई पेरेंट्स यहां पर वुमन यूनिवर्सिटी होने से अपनी लड़कियों को बाहर भेजना पसंद नहीं करते, जिसके चलते प्लस टु के बाद कई लड़कियां हाई एजुकेशन से वंचित रह जाती हैं। इलाकावासियों को मौजूदा प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि मौजूदा प्रदेश सरकार इलाकावासियों की रायपुररानी में महिला महाविद्यालय की मांग को अमली-जामा पहनाएगी।