पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इशिता को ताइवान में \"एशियन गर्ल ह्यूमन राइट्स अवाॅर्ड\'

इशिता को ताइवान में \"एशियन गर्ल ह्यूमन राइट्स अवाॅर्ड\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जीरकपुर / पंचकूला

छोटीउम्रमें बड़ा मैसेज जन-जन तक पहुंचाने के लिए इशिता उप्पल को \\\"एशियन गर्ल ह्यूमन राइट्स अवाॅर्ड से नवाजा गया है। इशिता को यह सम्मान गार्डन ऑफ होप फाउंडेशन की ओर से ताइवान में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। यह पहला मौका नहीं है जब इशिता को सोशल वर्क के लिए सम्मान दिया गया हो। इससे पहले भी कई संगठनों की ओर से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इशिता हरियाणा में भ्रूणहत्या रोकने के लिए हरियाणा सरकार की ब्रांड एंबेसडर हैं। इशिता ने 10 साल की उम्र से प्रदेश में लड़कियों की घटती तादाद के खिलाफ कैंपेन शुरू की थी। इस अभियान के दौरान एक डॉल उसके साथ होती है, जिसे लोग \\\"सिल्की\\\' के नाम से जानते हैं। इशिता को 12 साल की उम्र में हरियाणा गवर्नमेंट ने भ्रूणहत्या के खिलाफ अपना ब्रांड अंबेसडर चुना।

ब्रांड अंबेसडर के तौर पर इशिता लड़कियों को कोख में मारने के अभियान में कई रोड शो, स्कूल, काॅलेजों में लेक्चर, प्लांटेशन सहित कई कंपीटिशंस में भाग ले चुकी हैं। इशिता का कहना है कि यूथ देश का फ्यूचर है। अभियान के दौरान उनका खास टारगेट यूथ ही होता है।

बच्चों की करते हैं मदद

इशिता अब 18 साल की हैं। पीरमुछल्ला एरिया में परिवार के साथ रह रही। इशिता चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-16 से 12वीं कर रही है। इशिता ने अपनी कुछ फ्रेंड्स के साथ मिलकर जून, 2014 में मिनी बैंक शुरू किया है। इसमें वे हर माह 50-50 रुपए का कंट्रीब्यूशन करते हैं। इस रकम से वे गरीब बच्चों को स्टेशनरी डाेनेट करते हैं।

इशिता के पेरेंट्स ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।