- Hindi News
- भाजपा के शासन में ही देश का हित है: गोयल
भाजपा के शासन में ही देश का हित है: गोयल
इससमय देश में पूर्व बहुमत की सरकार है। पहले की सरकारों की तरह नहीं कि अगर एक दल के नेताओं की मन की नहीं हुई तो सरकार गिरा दी जाती। इसी आड़ में देश को खूब लूटा गया। हमारे देश को सोने की चििडंया कहा जाता था। वह सोने की चिडियां तो हमने कभी देखी नहीं है पर अब नरेंद्र मोदी जैसे नेता देश का प्रधानमंत्री है वे इस देश को दोबारा से सोने की चििड़यां जरूर बनाएंगे। इसमें हम सबका सहयोग होना चाहिए। देश को ऐसे नेताओं से दूर रखो जो इसे लूट रहे हों। नरेंद्र मोदी के साथ चलो। यह बात यहां ममता एन्क्लेव में रखे कार्यक्रम में भुपिंदर वालिया ने कही। यह आयोजन यहां की निवासी नीतू खुराना की ओर से रखा गया। नीतू खुराना को बीजेपी की सदस्यता प्रदान की गई। मंडल प्रधान नरेंद्र गोयल, नौनिहाल सोढी, हरप्रीत ढकौली, जितंदर सिंह काठगढ़, पारुल, प्रतिभा सिन्हा, अंबादत्त शर्मा, विनोद शर्मा, भरत खुराना, सुरेश खटकड कई बीजेपी नेता इसमें शामिल हुए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत की जो छवि पेश की वह हम सबके लिए गौरव की बात है। नरंेद्र गोयल ने कहा कि भाजपा के शासन में ही देश का हित है हर रोज लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। यह सिलसिला लगातार बढ़ना चाहिए।
ममता एन्क्लेव में हुए कार्यक्रम में कई भाजपा नेता। कार्यक्रम का आयोजन नीतू खुराना की ओर से किया गया।