- Hindi News
- बिल्डर कर रहा नाले के लिए बॉक्स टाइप ड्रेन का निर्माण
बिल्डर कर रहा नाले के लिए बॉक्स टाइप ड्रेन का निर्माण
तोनगर परिषद जीरकपुर और ही ड्रेनेज विभाग यहां जीरकपुर में नालों को पाइपों के अंदर से ले जाने के लिए हो रहे काम को देख रहे हैं। इस कारण लोग मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। ढकोली में नगला रोड के सामने बन रह एक नई कॉलोनी के साथ नाले को भी बाक्स टाइप ड्रेन से निकाला जा रहा है। इससे पानी को इस ड्रेन से अंडर ग्राउंड आगे पहुंचाया जाएगा। उस जमीन के उपर हो सकता है कल को कब्जा किया जाए। लोगों को आशंका है कि यहां जो ड्रेन बनाई जा रही है वह तंग है। जबकि इस एरिया में पानी का बहाव ज्यादा रहता है। यहां इस काम की चेकिंग होनेी चाहिए। नाले के कुदरती स्वरुप से छेड़छाड़ करने के लिए उन्हें एनओसी हासिल की जानी चाहिए। इसके साथ ही यह भी तय होना चाहिए कि नाले की जमीन का दायरा जितना भी हो उस पर उपर से किसी किस्म का निमार्ण नहीं होना चाहिए।
ढकोली में नई बन रही एक कॉलोनी के बह रहे नाले को बॉक्स टाइप ड्रेन।