- Hindi News
- सफाई अभियान में साफ किया गया गारबेज सड़कों पर फैला
सफाई अभियान में साफ किया गया गारबेज सड़कों पर फैला
शनिवारकोगोल्डन इस्टेट में सफाई अभियान में जिस गारबेज को सड़कों पर सफाई कर्मचारियों से साफ िकया वह रविवार को यहां वहां फैला मिला। शनिवार को विधायक मुख्य संसदीय सचिव एन के शर्मा ने यहां एमसी के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान शुरु किया था। सफाई कर्मियों से गारबेज को कई जगहों पर जमा किया पर उसे वहां से उठाना भूल गया। रविवार को यहां बारिश के बार जमा किया गारबेज पानी में सड़कों पर फैल गया। यहां आम आदमी पार्टी के नेता सीता राम ने कहा कि इस तरह सफाई अभियान चलाने का क्या अर्थ है जब दूसरे िदन ही सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हों। सफाई अभियान का स्वागत किया जाता है पर इस तरह सफाई हो उसको लेकर सवाल तो किए जाएंगे। लोगों ने कहा कि जहां भी सफाई अभियान चले उस जगह कई दिनों तक लगना चाहिए कि कुछ काम हुआ हो। गोल्डन इस्टेट में सड़कों पर कई जगह पानी में शनिवार को जमा कचरा बहता रहा।
शनिवार को यहां गोल्डन इस्टेट में सफाई अभियान चलाया गया था। रविवार को सड़क पर इस तरह से कचरा पड़ा मिला।