- Hindi News
- फर्नीचर मार्केट से के एरिया तक ड्रेनेज फेल
फर्नीचर मार्केट से के एरिया तक ड्रेनेज फेल
जीरकपुरएमसीशहर की कई जगहों पर ड्रेनेज सिस्टम को तैयार करने में प्रॉपर प्लानिंग से काम नहीं कर रही है। इस कारण हल्की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब की तरह नजर आती है। यहां जीरकपुर-पंचकूला रोड पर के एरिया चौराहे से लेकर बलटाना की फर्नीचर मार्केट की ओर मेन रोड पर बारिश के बाद जो नजारा होता है उससे यहां की एमसी की काम की पोल खुलती है। शहर भर में ड्रेनेज िसस्टम ठीक होने का यहां एक बड़ा उदाहरण नजर आता है। करीब आधा किलाेमीटर दायरे में बड़ी ड्रेन लाइन बनाकर इस पानी को सुखना चौ तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इसके बावजूद इस पर एमसी काम नहीं कर रही है। कई सालों से लोग इस सड़क पर पानी की वजह से परेशान हो रहे है। रविवार सुबह को हुई करीब दो घंटे की बारिश ने ही यहां वह हाल कर दिया जैसे बरसात के सीजन में पानी जमा होता है। बारिश ज्यादा भी नहीं हुई पर ड्रेनेज सिस्टम ठीक होने से सड़क पानी से भर गई। आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित रही। यहां रविवार होने के कारण ज्यादा आवाहाजी नहीं थी। अगर सोमवार या किसी अन्य दिन यहां पानी की वहज से स्कूली बच्चे बेहद परेशान होते है।
क्या कहा अधिकारी ने
शहर में जहां भी पानी की निकासी को लेकर परेशानी है उन जगहों पर काम किया गया है। यहां भी ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाएगा।
-परमिंदर सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर नगर परिषद
इस सड़क पर कई शोरुम भी बने है। बारिश होने पर सभी शोरुम के आगे सड़क पानी से भर जाती है। कई दुकानदार सड़क पर पानी कम होने तक दुकान नहीं खोलते है। सड़क पर गाडि़यां चलती है तो पानी की बाैछारें दुकानों तक पहुंचती है। इस सड़क पर ड्रेनेज सिस्टम ठीक होगा तो इसकी कार्पेटिंग भी जल्दी नहीं टूटेगी। अब यहां हर साल सड़क खराब हो जाती है। बारिश के बाद अगर सड़क एक जगह से टूटने लगती है तो इसका असर सड़क के अन्य हिस्से पर भी होता है। सड़क पर ड्रेनेज सिस्टम की जरुरत है। -माेहितशर्मा
हल्की बारिश में भी सड़क पर इतना पानी जमा हो जाता है कि लेागों को अानेजाने में परेशानी होने लगती है। रविवार को इतनी बारिश नहीं हुई पर इसके बाद भी सड़क पर पानी जमा होने से काफी देर तक लोग परेशान रहे। यहां कलगीधर मार्केट, फनीर्चर मार्केट अौर पंचकूला रोड की ओर से आने जाने वाले लोग परेशान रहे। जीरकपुर एमसी को यहां फर्नीचर मार्केट से लेकर कलगीधर चौराहे तक ड्रेनेज सिस्टम बेहतर बनाना चाहिए। यह सड़क ब