बारिश से सड़कों का हुआ बुरा हाल
शनिवाररातसे शुरू हुई रविवार दोपहर तक छमाछम बारिश हुई। बारिश से सड़कें लबालब हो गई। इसी कारण शहर में तीन जगह सड़कों पर फिर से गड्ढे उभर गए। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतें आई। हर समय उनके लिए एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ था। ऐसे में लोगों ने कहा है कि हम कई सालों से इन सड़कों के रिपेयर के लिए मांग कर रहे हैं। जब भी बारिश होती है। यह सड़कें तालाब में तबदील हो जाती हैं। हमारे लिए ऐसी सड़कोंं पर बारिश के बाद वाहन चालान बहुत ही मुश्किल कार्य साबित होता है। जिसको देखते ही लोग वाहन चालाने से डरें की इन सड़कों का क्या हाल हो गया है। गर्मियेां में भी जब बारिश हुई थी तो इन सड़कों की पोल खुल गई थी। तब भी लोगों ने मांग की थी की इन सड़कों को या तो एमसी ठीक करवाए या सांबंधित विभाग से ठीक करने की मांग करे। क्येांकि लोग अपनी बात एमसी तक कर सकते हैं। एमसी का काम है कि वो इन सड़कों को ठीक करवा के लोगों को एक तोहफा दे।
सनौली के निवासी मनदीप सिंह का कहना है कि हमारी एमसी से मांग है कि वो हमारी बात को आगे लेकर जाए। हम पिछले आठ साल से सड़क रिपेयर की मांग कर रहे हैं। लेकिन किसी ने पीडब्लूडी ने हमारे कोई बात नहीं सुनी है। इसलिए हम एमसी से मांग कर हरे हैं कि वो हमारी बात को आगे तक लेकर जांए।
पभात निवासी संजीव गुप्ता का कहना है कि अभी शहर में एमसी सड़क बनाने का ही काम कर रही है। वो पभात में भी सड़क बना रही है। वो नाभा जाने वाली रोड और मोहाली जाने वाली रोड को भी रिपेयर कर दे। खासकर पीर बाबा के पास वहां बहुत बुरा हाल है।
बारिश के कई सड़कें कीचड़ में बदल गईं।
कहां पर बारिश के बाद खराब हुई सड़क
सनौली से नलगा जाने वाली रोड, नगला की रोड, पभात से मोहाली जाने वाली रोड, वहीं पर पभात से ही नाभा को जाने वाली रोड और बिग बाजार को जाती रोड यह सभी रोड्स इस समय खरबा हैं। ऐसे में इनको बनाने के लिए पूरी जिम्मेवारी एमसी की नहीं है। बिग बाजार रोड और सनौली से नगला को जा रही रोड को बनाने की जिम्मेंवारी पीडब्लूडी मोहाली विंग की है। वहीं पर बाकी जगह की रोड बनाने की जिम्मेवारी एमसी की है।