- Hindi News
- पार्कों की मेंटेनेंस और पानी सप्लाई की जा रही बेहतर
पार्कों की मेंटेनेंस और पानी सप्लाई की जा रही बेहतर
सेव एंड एजुकेट गर्ल के मैसेज के साथ स्टूडेंट्स निकालेंगे रैली
केंडा किड्स किंगडम स्कूल मंे आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीिबशन
चंडीगढ़ | सेक्टर-7सेव एंड एजुकेट गर्ल चाइल्ड का संदेश देने के लिए स्काई वल्ड स्कूल की तरफ से 13 फरवरी को रेली निकाली जाएगी। ज्ञानचंद गुप्ता और लतिका शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। रैली सेक्टर-21 के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी।
स्कूल की प्रिंसिपल संतोष भंडारी ने बताया कि नैतिक मूल्यों का विकास शुरुआती उम्र में शुरू हो जाता है और ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि हम हमारे बच्चों को शिक्षित करें ताकि जब उनकी उम्र बढ़े तो वे लड़कियों और महिलाओं को समान सम्मान दे सकें। कन्या को सुरक्षित और शिक्षित किया जाए, जिससे हमारा वर्तमान और भविष्य सुरक्षित हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर शुरू किया गया है, जिसमें लड़के और लड़की के बीच भेदभाव को लेकर दोहरे मापदंडों को दूर कर समान नजर से देखने का संदेश दिया जा रहा है। रेली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।