पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट चालू होने से पहले ट्रांसपोर्टेशन के लिए 150 गाड़ी

एयरपोर्ट चालू होने से पहले ट्रांसपोर्टेशन के लिए 150 गाड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीयउड़ानेंशुरू होने से पहले जीरकपुर में एक बड़ी ट्रांसपोर्टेशन कंपनी ने अपनी टैक्सी सर्विस के लिए पूरा सिस्टम तैयार किया है। एक कंपनी ने करीब 150 गाड़ियां यहां बुक की हैं।

रविवार को जीरकपुर में हुए एक कार्यक्रम में सभी गाड़ियां एक जगह एकत्रित हुईं। इस कंपनी ने इन गाड़ियों को हायर किया है। ट्राईसिटी में अब तक की यह सबसे बड़ी टैक्सी सर्विस के रूप में काम करेगी। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और फ्लाइट्स शुरू होने पर यहां कारोबार और तेज होगा। इस वजह से इस कंपनी ने यहां काम करने में रुिच दिखाई है। चंडीगढ़ के एयरपोर्ट और मोहाली में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की वजह से यह एरिया बहुत ग्रोथ करेगा। यहां पर लगातार डेवलपमेंट हो रहा है।

किसतरह करेगी काम: कंपनीके साथ यहां के विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने कोऑिर्डनेशन कर इस इलाके के युवकोंे को रोजगार देने के मकसद से सभी टैक्सियां इस हलके से कंपनी के साथ जोड़ी। विधायक एनके शर्मा ने बताया कि अनइम्प्लाॅइमेंट रिलीफ प्रोग्राम के तहत इस इलाके के अब तक 75 युवकों को इस कंपनी में काम दिया गया। यह कंपनी हर महीने एक टैक्सी मालिक को 46 हजार रुपए देगी। टैक्सी मालिक हर महीने 3500 किलोमीटर टैक्सी चलाएगा। हर दिन 12 घंटे काम करेगा और महीने के 28 दिन सर्विस देगा। टैक्सी मालिक को यह कंपनी काम देगी। यह सारा सिस्टम अनइम्प्लाॅइमेंट दूर करने के लिए अपने हलके में इसको जोड़ा गया। यह पूरे ट्राईसिटी में सर्विस देगी। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अरविंद ने कहा कि अब तक 75 लोगों को अनइम्प्लाॅइमेंेट रिलीफ प्रोग्राम के तहत इसमें सर्विस देने का मौका दिया गया है।

जीरकपुर में युवाओं के लिए रोजगार के भी अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। ट्रांसपोर्टेशन, हॉिस्पटैलिटी और अन्य कारोबार लगातार कामयाब हो रहे हैं। यहां के लोगांे को भी उम्मीद है कि यह रेजीडेंशल के अवसर तो मिले ही हैं, रोजगार भी मिले हैं।

जीरकपुर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से पहले ही ट्रांसपोर्टेशन की यह सबसे बड़ी सर्विस शुरू हो रही है। इसके साथ यहां बड़ी हॉस्पिटैलिटी कारोबार भी स्थापित हो गया है। जीरकपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के हिसाब से अच्छी डेस्टिनेशन साबित हो रही है। यहां से पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ को एक सेंेटर प्वाॅइंट मिलता है। इसलिए यहां आने वाले कुछ समय में और बदलाव हो सकता है।