पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीरकपुर में फ्लाईओवर पर स्पीड िलमिट तय होगी, लगंेगे साइन बाेर्ड

जीरकपुर में फ्लाईओवर पर स्पीड िलमिट तय होगी, लगंेगे साइन बाेर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरमंेनेशनल हाईवे-22 पर बने फ्लाईओवर के उपर स्पीड लिमिट तय होगी। फ्लाईओवर पर स्पीड के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे। 6 फरवरी को हादसे के बाद यह निर्णय िलया गया। इस पर स्पीड को चेक की जाएगी। एसपी अनिल शर्मा ने कहा कि यहां ओवर स्पीड को कंट्रोल करने के लिए पुलिस यहां शेड्यूल बनाकर चेिकंग करने जा रही है। स्पीड कम होने पर यहां हादसे होने से बचा जा सकेगा।

डेढ़किलोमीटर लंबा है फ्लाईओवर

जीरकपुरमंे चंडीगढ़-अंबाला रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा फ्लाईआेवर है। इस पर अधिकतर लोग ओवर स्पीड चलते है। इससे यहां हादसे होने का डर रहता है। 6 फरवरी को हुए हादसे से पहले भी यहां ओवरस्पीड के कारण एक्सीडंेट हुए। हालांकि यहां पहले किसी की जान नहीं गई। पहली बार दो युवकांे की जान गई। पर आगे इस तरह के हादसांे से बचने के लिए पुलिस यह पहल कर रही है। लोगांे की भी मांग है कि भले ही वो एसयूबी हो, बस या अन्य वाहन सबके लिए यहां स्पीड तय होनी चाहिए। फ्लाईओवर के दोनांे किनारों पर स्पीडो मीटर से स्पीड चेक हो। फ्लाईओवर के उपर पंचकूला प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहे। वहां अगर कोई तेजी से जा रहा हो तो उसके रोकने के लिए दोनांे ओर नाके लगें। फ्लाईओवर के उपर तैनात पुलिस वायरलेस से नाके मौजूद मुलाजिमों को सूचित करे। इसकी पहल से ही यहां ओवर स्पीड पर कंट्रोल रहेगा।

लोगांे को अवेयर भी करेंगे: एसपी

एसपीने कहा कि यहां ओवर स्पीड रोकने के लिए पुलिस तैनात की जाएगी। इसके साथ ही स्पीड तय कर यहां बोर्ड लगाकर लोगांे को अवेयर भी किया जाएगा। ताकि कोई भी यहां ओवरस्पीड से चले। यहां फ्लाईओवर पर ओवरस्पीड रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है।

^अगर पुिलस ऐसा करती है तो यह सराहनीय काम है। फ्लाईओवर पर काेई भी गाड़ी 60 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नहंी चलनी चाहिए। जबकि एसयूबी और अन्य लग्जरी गाडियंा यहां 120 से उपर की स्पीड पर चलती है इससे यहां हादसा होने का डर रहता है। अनिलजैन

^जीरकपुरमें फ्लाईओवर के साथ पंचकूला की ओर बने आरयूबी पर से गुजरते समय भी ट्रैफिक की स्पीड तय होनी चाहिए। इससे यहां भी हादसे रुकेंगे। यहां भी काफी हादसे होते है। इनको रोकने के लिए पुलिस यह कदम उठा रही है तो यह सही काम है। रितुखुराना