पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह को जिस हवालात में रखा गया उस जगह को बेहतर बनाना जरूरी: जुनेजा

भगत सिंह को जिस हवालात में रखा गया उस जगह को बेहतर बनाना जरूरी: जुनेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद भगत सिंह को कुछ घंटों के लिए 1881 में बने इस पुलिस चौकी में रखा गया था। यह पुलिस चौकी घग्गर रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर है।

जीरकपुर |शहीदभगत सिंह जागृति मंच पंचकूला का पांच-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मीरपुर गांव स्थित उस पुलिस चौकी में गया जहां उन्हंे एक रात के लिए हवालात में रखा गया था। प्रतिनििधमंडल के साथ जीरकपुर के पीरमुच्छैला की बॉलीवुड हाइट्स में रहने वाले िरटायर्ड प्रोफेसर एमएम जुनेजा भी थे। उन्होंने कहा कि इस हवालात में 14 जून 1929 को शहीद भगत सिंह एवं उनके साथियों को बंदी के रूप में रखा गया था। लाहौर सेन्ट्रल जेल रेलगाड़ी से ले जाते समय कुछ घंटों के लिए 1881 में बने इस पुलिस चौकी में रखा गया था। यह पुलिस चौकी घग्गर रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर है। जुनेजा ने कहा इस जगह पर समुचित परिचय-पट्टी लगाने की जरूरत है। इस प्रतिनिधिमंडल में इस मंच प्रधान जगदीश भगत सिंह, उपप्रधान विजय कुमार सिंह, समाजसेवी अनिल वर्मा एवं सरदार अवलिंदर संधू शामिल थे