पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई केयर से मां बाप रख सकेंगे अपने बच्चों पर नजर

ई-केयर से मां-बाप रख सकेंगे अपने बच्चों पर नजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिटिल एंजेल्स स्कूलने ई-केयर सुविधा की शुरुआत की है। स्कूल के डायरेक्टर लतिका धाम ने कहा कि लिटिल एंजेल्स स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए आज की जरूरत के अनुसार यह सुविधा शुरू की है। इससे स्टूडेंट्स की सभी क्षमताएं बढ़ेंगी। इस नई सुविधा के साथ अभिभावक कई सारी सेवाओं को घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। ई-केयर के बारे में उन्होंने बताया कि यह स्कूल अभिभावकों, टीचर्स अभिभावकों और स्टूडेंट्स और टीचर्स के बीच एक इंटरएक्टिव मंच है। अभिभावक को माउस पर एक क्लिक करते ही अपने बच्चे के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी और वे अपने मोबाइल पर भी अपने बच्चे के बारे में वह सब कुछ पता कर सकते हैं, जो वे जानना चाहते हैं। इन सभी सुविधाओं को अभिभावकों की सुविधा के अनुसार एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उनके मोबाइल पर उपलब्ध करवाया जाता है। ई-केयर को दैनिक आधार पर बच्चों की पढ़ाई में हो रही प्रगति पर नजर रखने में मदद प्रदान करने के लिए प्रस्तुत किया गया है। स्कूल प्रिंसिपल विभा मल्होत्रा ने कहा कि स्कूल हमेशा ही स्टूडेंट्स को सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखता है। हमारा लक्ष्य है कि हम शिक्षा में नए ट्रैंड्स को प्रदान करने में हमेशा आगे रहें। ई-केयर भी उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। ई-केयर स्कूल की वेबसाइट के साथ जोड़ा गया है और इसके माध्यम से बच्चों के आिभभावक ऑनलाइन ही स्कूल टीचर्स से बातचीत कर अपने बच्चे के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभिभावक और स्टूडेंट्स एक्टिविटी कैलेंडर, सर्कुरर्स, असाइनमेंट्स, प्राप्त अंकों, समय सारिणी और पाठयक्रम आदि को भी ऑनलाइन देख सकते हैं।

लिटिल एंजलस्कूल में शुरु किए गए ई-केयर िसस्टम में पेरेंट्स को एक एप मिलेगा। साथ ही स्कूल की वेबसाइट भी है। इन दोनों के माध्यमों से टीचर्स, अभिभावकों और स्टूडेंट्स के बीच एक इंटरएक्टिव सिस्टम तैयार होगा। वेबसाइट से अभिभावकों को बच्चे के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी। मोबाइल पर ऐप से भी अपने बच्चे के बारे में वह सब कुछ पता कर सकते हैं, जो वे जानना चाहते हैं।

ई-केयर कीअन्य विशेषताओं में अभिभावकों को बच्चों का रिपोर्ट कार्ड और ग्राफिकल एनालसिस देखने की सुविधा भी प्राप्त है। वहीं बच्चों को किताबें आदि पढ़ने की आदत को बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ई-बुक्स को भी प्रस्तुत किया गया है। इससे बच्चों को पढ़ाई से लेकर मनोरंजन भी प्रदान किया गया है। वे ऑनलाइन ही एजुकेशनल गेम्स भी खेल सकते हैं। स्कूल सर्कुलर्स पर वॉयस मैसेजस भी मां-बाप और टीचर्स को प्रदान किए जा सकते हैं और इससे अभिभावकों को अपने बच्चों की स्कूल में उपस्थिति के बारे में ताजा जानकारी मिलती रहती है। बच्चों के स्कूल से गैरहाजिर होने पर मां-बाप को एक एसएमएस अलर्ट भी भेजा जाता है।

{ मां-बाप और टीचर्स के बीच के अंतर को कम करता है।

{ अभिभावक सर्कुलर्स, समय सारिणी और पाठयक्रम को देख सकते हैं।

{ इस सुविधा के साथ फीस एकाउंट को भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है।

{ ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड और ग्राफिकल एनालसिस।

{ ई-बुक्स स्टूडेंट्स में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करेगा।

{ एजुकेशनल गेम्स से लर्निंग मस्ती भरी होगी।

{ बच्चों के स्कूल से गैरहाजिर होने पर मां-बाप को एसएमएस अलर्ट जाएगा।

जीरकपुर स्थित लिटिल एंजेल्स स्कूल ने इंटरएक्टिव ऑनलाइन सुविधा को प्रस्तुत किया।