- Hindi News
- जीरकपुर एमसी ऑफिस के साथ बने शमशान घाट में बदलाव की जरूरत
जीरकपुर एमसी ऑफिस के साथ बने शमशान घाट में बदलाव की जरूरत
जीरकपुर | जीरकपुरएमसी ऑफिस के साथ बने शमशान घाट में कुछ और बदलाव करने जरूरी है। यहां नाले की ओर की दीवार को उठाने का काम प्राथमिकता से होना चाहिए। यह बात एमसी ऑफिस में आए सर्व सेवा समिति के सदस्यों ने कही। उन्हांेने कहा कि यहां के विधायक की मदद से इस शमशान घाट में काफी सुधार हुआ है, लेकिन कुछ और काम भी लोगों के जिम्मे लगा रखे थे। वे काम एमसी या समाजसेवी संस्थाएं कर सकती हैं। यहां अब आबादी के हिसाब से रोजाना कोई कोई बाड़ी जाती है। कई बार ज्यादा संख्या में बाड़ी यहां आती हैं और अगर मौसम खराब हो तो परेशानी खड़ी हो जाएगी।